आश्रय केंद्र पहुंचे 468 प्रवासी,जांच के बाद होम क्वारंटाइन
विभिन्न प्रदेशों से प्रवासियों के घर आने का सिलसिला जारी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 10:58 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 10:58 PM (IST)
महराजगंज: सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र पर सोमवार को 468 प्रवासी पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिग की। जांच में कोई भी प्रवासी संदिग्ध नही मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक डा. हीरालाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, डा. अंग्रेश सिंह, अमित पांडेय, अमितेश सोनकर ने प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिग किया। उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों से प्रवासियों के घर आने का सिलसिला जारी है। 468 प्रवासियों की जांच चिकित्सकों ने की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र, तहसीलदार नरेश चंद, थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें