424 भारतीय व 455 नेपाली नागरिक पहुंचे अपने वतन
नेपाल के गुल्मी नवलपरासी बुटवल अर्घाखाची में लॉकडाउन से फंसे 424 भारतीय नागरिक शनिवार शाम इंडिया गेट सोनौली बार्डर से प्रवेश किए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 06:04 AM (IST)
महराजगंज: भारत-नेपाल की सोनौली सीमा के रास्ते दोनों देशों के नागरिक शनिवार को भी अपने-अपने वतन भेजे गए। नेपाल के गुल्मी, नवलपरासी, बुटवल, अर्घाखाची में लॉकडाउन से फंसे 424 भारतीय नागरिक शनिवार शाम इंडिया गेट सोनौली बार्डर से प्रवेश किए। जहां सभी की थर्मल स्क्रीनिग कर आव्रजन कार्यालय भेजा गया। वहीं भारत के कानपुर, लुधियाना, बिहार, सूरत में मजदूरी करने वाले 455 नेपाली नागरिक भी सोनौली सीमा के रास्ते सुरक्षित अपने वतन पहुंच गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें