त्योहार के मद्देनजर सभासद सहित 37 लोग पाबंद
महराजगंज दशहरा व दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन दशहरा व दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाई की है। त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका में पुलिस ने सभासद सहित 37 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए करीब 55 लाख पचास हजार की धनराशि से पाबंद किया है।
महराजगंज: दशहरा व दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाई की है। त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका में पुलिस ने सभासद सहित 37 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए करीब 55 लाख पचास हजार की धनराशि से पाबंद किया है।
तहसील न्यायालय के मजिस्ट्रेट ने प्रत्येक व्यक्ति को पचास हजार की मुचलका व पचास-पचास हजार के दो जमानतदारों की धनराशि से पाबंद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसमें नगर के एक वार्ड के सभासद साबिर अली, नुरलैंन, सैयद अली, सद्दाम, सिकन्दर, इजहार, आफताब, रमजान, मोहम्मद सेराज, हजरत सहित 37 लोगों के विरुद्ध त्योहार में माहौल खराब करने के आरोप में शांति भंग की धारा में कार्यवाही की गई है। उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्र ने कहा कि त्योहार में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर पुलिस ने पाबन्द किया है। जिस मामले में पाबन्द लोगों को संबंधित धारा में नोटिस जारी करते हुए पांच अक्टूबर तक जमानत कराने का निर्देश दिया गया है।