कोरोना जांच के लिए भेजे गए 333 नमूने
अफजलनगर टोला कंटेनमेंट जोन घोषित
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:05 AM (IST)
महराजगंज: कोरोना की जांच के लिए शुक्रवार को 333 नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से 36, पुलिस आफिस से 40 पनियरा से 143, फरेंदा से 50 सहित शेष विभिन्न संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए नमूने भेजे गए है।
अफजलनगर टोला कंटेनमेंट जोन घोषित
महराजगंज: कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कटहरा अफजलनगर टोला में कोरोना मरीज पाए जाने पर संबंधित टोला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में किसी का भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी उप जिला मजिस्ट्रेट आरबी सिंह ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें