30 गोरखा सैनिक नेपाल से पहुंचे भारत
230 भारतीय सोनौली सीमा से भारत में प्रवेश किए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:11 AM (IST)
महराजगंज: गोरखा सैनिकों का नेपाल से भारत वापसी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नेपाल के विभिन्न स्थानों पर रह रहे 30 सैनिक सोनौली सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश किए। लॉकडाउन के पूर्व सभी सैनिक छुट्टी मनाने अपने घर नेपाल चले गए थे। उसके बाद सीमा सील होने के कारण वह अपने देश में फंसे थे। हफ्ते भर से आवागमन में ढील मिलने के बाद सीमा के रास्ते उनका आवागम जारी हुआ है। इसी क्रम में नेपाल के गुल्मी, लुंबिनी, बुटवल, नवलपरासी आदि स्थानों में कार्यरत 230 भारतीय सोनौली सीमा से भारत में प्रवेश किए। जहां प्रवेश द्वार पर चिकित्सकों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिग कर आव्रजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया। दूसरी तरफ भारत के विभिन्न शहरों में कार्यरत 267 नेपाली नागरिक अपने वतन पहुंच गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें