लहलहाएंगे 24 लाख पौधे, हरियाली का देंगे संदेश
पौधों की सुरक्षा के लिए नामित होंगे नोडल अधिकारी
महराजगंज: वन विभाग, अन्य विभागों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बचाओ का संदेश देने के लिए जिले में 24 लाख पौधे रोपित करेगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर मनरेगा के जाब कार्डधारक मजदूरों से गड्ढे खोदवाए जाएंगे। पौधे लगाने की जीपीएस टैगिग भी कराई जाएगी।
जिले के 923 ग्राम पंचायतों में
पौधारोपण का लक्ष्य है। पौधे सार्वजनिक व व्यक्तिगत स्थलों पर लगाए जाएंगे। भूमि चिह्नित करने के लिए नगर निकायों व ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गड्ढों की खोदाई में 2.04 लाख मनरेगा के जाब कार्ड धारक मजदूरों को मौका दिया जाएगा। यह विभाग लगाएंगे पौधे
राजस्व विभाग 1,23,200, विकास विभाग 1,82,100, पंचायत 1,23,200 एवं नगर विकास 16,900 के साथ सिचाई, वन, कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा कुल 24 लाख पौधा लगाया जाएंगे। औषधीय पौधों का भी होगा रोपण
पौधारोपण में औषधीय पौधों के रोपण पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। छायाकार पेड़ भी प्राथमिकता में होंगे। आंवला, नीम, आम, पाकर, गुलमोहर, कदंब, बहेरा आदि पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधे वन विभाग व अन्य नर्सरी से उपलब्ध कराए जाएंगे। विभागों के साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पौधों की सुरक्षा को लेकर नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे।
पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी