भारत व नेपाल के 1858 नागरिक पहुंचे अपने वतन
भारत के विभिन्न महानगरों में नौकरी करने वाले नेपाली मूल के 900 नागरिक अपने वतन चले गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:09 AM (IST)
महराजगंज: शुक्रवार को भी भारत व नेपाल के नागरिकों का अपने- अपने देश आवागमन जारी रहा। पड़ोसी मुल्क नेपाल में फंसे तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर व बंगाल के 958 भारतीय नागरिक देर शाम सोनौली बार्डर से अपने वतन पहुंचे। जहां सभी की थर्मल स्क्रीनिग करने के बाद गाइड लाइन के अनुसार आब्रजन कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद बसों से उनके गृह जनपद भेज दिया गया। भारत के विभिन्न महानगरों में नौकरी करने वाले नेपाली मूल के 900 नागरिक अपने वतन चले गए। सीमा पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद नेपाली प्रहरी दल के जवानों ने उन्हें अपने देश में प्रवेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें