तो पेंशन से वंचित हों जाएंगे 16568 बुजुर्ग
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन के लिए खाते को आधार से ¨लक कराना आवश्यक है। इसके बाद भी 16568 लाभार्थियों ने अब तक अपना आधार जमा नहीं किया है। ऐसे में इन बुजुर्गों की पेंशन आधार संख्या के अभाव में रुक सकती है। शासन के निर्देश के बाद विभाग सख्त हो गया है।
महराजगंज: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन के लिए खाते को आधार से ¨लक कराना आवश्यक है। इसके बाद भी 16568 लाभार्थियों ने अब तक अपना आधार जमा नहीं किया है। ऐसे में इन बुजुर्गों की पेंशन आधार संख्या के अभाव में रुक सकती है। शासन के निर्देश के बाद विभाग सख्त हो गया है।
दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से ऊपर तक के गरीबों, निराश्रितों, असहायों को चार सौ रुपये तथा 80 वर्ष से ऊपर के उम्र तक के पात्रों को पांच-पांच सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से तीन-तीन माह पर लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाती है। वर्तमान में जिले में 51435 वृद्धावस्था पेंशनर हैं। इन सभी के खाते को आधार से ¨लक होना जरूरी है। लेकिन इसमें 16568 वृद्धावस्था पेंशनरों का आधार नहीं उपलब्ध कराया जा सका। इसके पीछे ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) की शासकीय कार्यों में अरूचि भी सामने आ रही है। हालांकि विभाग ने सितंबर तक का वृद्धावस्था पेंशन इन बुजुर्गों के खाते में भेज दिया है। लेकिन अगली किस्त बिना आधार से जुड़े मिलना संभव नहीं है। समस्त ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी ऐसे वृद्धावस्था पेंशनर जिनका आधार संख्या अभी तक नहीं उपलब्ध कराया गया है, उसकी सूची जितेंद्र कुमार कंप्यूटर आपरेटर से प्राप्त कर लें। अगर किसी पेंशनर का आधार संख्या प्राप्त नहीं होता है, तो सूची में समुचित कारण का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि समस्त ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को निर्देशित किया गया है कि वृद्धावस्था पेंशनरों का आधार संख्या 31 दिसंबर तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार ¨सह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ।