नेपाल से 13 गोरखा सैनिक पहुंचे भारत
नेपाल से 13 गोरखा सैनिक व 110 भारतीय नागरिक सोनौली सीमा से भारत में प्रवेश किए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 10:43 PM (IST)
महराजगंज: भारत व नेपाल के नागरिक गुरुवार को भी अपने-अपने वतन चले गए। सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि नेपाल से 13 गोरखा सैनिक व 110 भारतीय नागरिक सोनौली सीमा से भारत में प्रवेश किए। जहां आर्मी के जवानों ने गोरखा सैनिकों को आव्रजन कार्यालय पहुंचाया, वहां से भोजन के उपरांत रोडवेज बसों से उनके गंतव्य स्थान को रवाना किया गया। वहीं भारत के विभिन्न स्थानों में काम करने वाले 80 नेपाली नागरिक अपने वतन चले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें