1110 भारतीय व 405 नेपाली नागरिक पहुंचे अपने देश
आव्रजन कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन कराया गया
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 06:08 AM (IST)
महराजगंज: शुक्रवार को भारत व नेपाल के नागरिकों का अपने- अपने देश में आवागमन जारी रहा। 1110 भारतीय नागरिक सोनौली सीमा से भारत में प्रवेश किए। यहां नियमानुसार आव्रजन कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन कराया गया, उसके बाद सभी को बसों से गृह जनपद को रवाना कर दिया गया। इसी प्रकार भारत के विभिन्न शहरों में कार्यरत श्रमिक 405 नेपाली नागरिक अपने मुल्क पहुंच गए। यहां जांच के बाद सभी को नेपाल में प्रवेश मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें