103 निगेटिव, नौ कोरोना पॉजिटिव मिले
19 जून को भेजे गए 112 नमूने में से 103 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव व नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस प्रकार कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या अब 146 हो गई है। इसमें तीन की मौत हो चुकी है।
महराजगंज: महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
19 जून को भेजे गए 112 नमूने में से 103 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव व नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस प्रकार कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या अब 146 हो गई है। इसमें तीन की मौत हो चुकी है। 85 स्वस्थ हो गए हैं। महराजगंज जिले में एक्टिव केस 58 हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोल्हुई, परसिया खुर्द , फरेंदा, गजरु, मुजहना, सिसवा, जय प्रकाश नगर वार्ड नंबर सात महराजगंज के एक-एक तथा कैंपियरगंज के कड़वार के चार लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें कोविड हास्पिटल महराजगंज में भर्ती कराया जा रहा है। पाजिटिव पाए गए मरीजों के परिजनों को भी क्वारंटाइन कर उनका नमूना इलाज जाच के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा जाएगा।