द्वाराचार में हुआ विवाद चली गोलियां-मची भगदड़, युवक घायल Sultanpur News
सुल्तानपुर में बारात के द्वाराचार के समय चली गोलियां हर्ष फायरिंग में युवक घायल।
सुल्तानपुर, जेएनएन। जिले के एक गांव में आई बारात में द्वाराचार के दौरान गोलियां चल गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग के विरोध में वर पक्ष ने गोली चला दी जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देहात कोतवाली के नौबस्ता गांव निवासी राम प्रताप उपाध्याय पड़ोस के गांव धनीपुर चौकी शंभूगंज निवासी लालमनी पांडेय के यहां मोतिगरपुर थाने के बेलहरी गांव से बारात आयी थी। बुधवार की रात द्वाराचार के समय एक युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहा था जिसको रोकने पर वह राम प्रताप से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर वर पक्ष से बारात आऐ युवक ने तमंचे से युवक पर तीन फायर झोंक दिया। एक गोली रामप्रताप उपाध्याय के हाथ मे जा लगी जिससे हड़कंप मच गया। द्वाराचार के समय ही बारात मे अफरा तफरी व भगदड़ मच गयी। घायल युवक को लोगों ने वाहन से लेकर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ लंभुआ विजयमल यादव ने बताया कि मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया है।