गोंडा में छज्जे से लटका मिला युवक का शव, गांव में हो रहीं तरह-तरह की चर्चाएं
गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र में छज्जे से लटकता मिला युवक का शव मामले की छानबीन में जुटी पुलिस।
गोंडा, जेएनएन। खरगूपुर थाना क्षेत्र के रज्जनपुर ग्राम पंचायत मजरा ज्वाला पुरवा में एक युवक का शव मकान के छज्जे से लटकता मिला। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। वहींं मामले को लेकर ग्रामीण तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
उक्त गांव निवासी रामराज गौतम उम्र 30 पुत्र सहजराम का शव शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने मकान के छज्जे में हुक लगे हुक से रस्सी से लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस के साथ ही रामराज की पत्नी को दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीड़ित पत्नी सुशीला ने बताया कि वह बच्चों के साथ गत दिनों मायके मटेरा में आयोजित शादी में शामिल होने गई थी। सुबह जानकारी होने पर घर पहुंची। पत्नी और चार बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
बताया गया कि रामराज के माता-पिता ने बचपन में ही गुजर गए थे। इस कारण वह मामा जमुना प्रसाद के यहां रज्जनपुर में बचपन से रहने लगा। जमुना प्रसाद ने बताया कि बगल के मकान में वह रहते हैं। सुबह सोकर उठे तो देखा कि भांजे का शव मकान के छज्जे से लटका था, दरवाजा खुला था। वहीं, घटना को लेकर आसपास तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चौकी प्रभारी जानकीनगर वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह खुदकुशी का मामला लग रहा। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही। पीएम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।