घर से ये बात कहकर निकला युवक, दो दिन बाद गोमती नदी में मिली लाश Lucknow News
लखनऊ के रिवर फ्रंट के पास गोमती नदी में मिली युवक की लाश। जांच में जुटी पुलिस।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के गोमतीनगर रिवरफ्रंट में बुधवार दोपहर एक लाश उतराती हुई मिली। लाश देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक घर से रविवार को आत्महत्या करने की बात कहकर निकला था जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं था।
यह है मामला
24 साल का नितिन कश्यप, फन रिपब्लिक के हॉट एंड जूसी के काउंटर पर काम करता था। परिवारीजनों के मुताबिक, कहासुनी के बाद वो रविवार को सुसाइड करने की बात कहकर घर से निकल गया था। जिसके बाद से परिवारीजनों ने उसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। वहीं, बुधवार दोपहर युवक की लाश रिवर फ्रंट के पास गोमतीनगर में उतराती हुई नजर आई। जिसके इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिवारीजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि नितिन के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस में कराई गई थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। अगर समय रहते पुलिस ने नितिश को तलाशा होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। वहीं पुलिस ने लाश मिलने के बाद भी नदी से उसे निकालने की कवायद नहीं की।