Move to Jagran APP

सीतापुर में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने फूंका अजय कुमार लल्लू का पुतला, जानें- क्या है वजह

यूथ कांग्रेस की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम लालबाग चौराहे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का ही पुतला फूंक दिया। नाराज यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शुभम शुक्ल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश अध्यक्ष टिकट बंटवारे में प्रियंका व राहुल गांधी को बदनाम कर रहे हैं।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 07:25 PM (IST)
सीतापुर में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने फूंका अजय कुमार लल्लू का पुतला, जानें- क्या है वजह
यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अजय कुमार लल्लू पर आरोप लगाया है।

सीतापुर, संवाद सूत्र। यूथ कांग्रेस की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम लालबाग चौराहे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का ही पुतला फूंक दिया। प्रदेश इकाई से नाराज यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शुभम शुक्ल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश अध्यक्ष टिकट बंटवारे में प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को बदनाम कर रहे हैं। शुभम शुक्ल ने टिकट बंटवारे में सुविधा शुल्क तक लिए जाने का आरोप लगा दिया है। यह भी कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है।

loksabha election banner

जिला उपाध्यक्ष ने दावा किया है पुतला फूंकने के समय उनके साथ पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में 21 लाेग मौजूद थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोमवार-मंगलवार तक जिले स्तर पर बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सनी ने यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंके जाने का विरोध किया है। यही नहीं, उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पुतला फूंके जाने का फोटो वायरल कर दिया है। 

हमसे तो कोई कह रहा था कि यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शुभम शुक्ल को ठंड लग गई थी तो वह आग ताप रहे थे। हो सकता है ऐसा ही हो, क्योंकि यदि कोई प्रदर्शन हुआ होता तो उसमें कुछ लोग होते और हमें भी पता चलता। - उत्कर्ष अवस्थी, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.