Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को लेकर UP के मंत्री का कांग्रेस पर हमला-बोले इस पार्टी का DNA इस्लामिक आतंकी वाला
BSP MLA Mukhtar Ansari बलिया सदर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला योगी आदित्यनाथ सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री हैं। उन्होंने मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में मिल रही सुविधा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए विशेष रूप से इस्लामिक आतंकवादी है।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बागी माने जाने वाले जिले बलिया से योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला इन दिनों बेहद मुखर है। बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ ही अजान के समय हर जगह पर लाउडस्पीकर की ध्वनि के कारण व्यवधान होने का बयान देने वाले आनंद स्वरुप शुक्ला ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस के डीएनए पर ही सवाल उठा दिया है।
बलिया सदर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला योगी आदित्यनाथ सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री हैं। उन्होंने मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में मिल रही सुविधा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए विशेष रूप से इस्लामिक आतंकवादी है। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला बाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर कहा कि कांग्रेस का डीएनए विशेष रूप से इस्लामिक आतंकवादी है और वो उनके साथ खड़ी रही है। आज भी इसी कारण कांग्रेस अपने उसी चरित्र का निर्वहन करते हुए माफिया सरगना इस्लामिक आतंकवादी मुख्तार अंसारी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। अंसारी कई मामलों में शामिल हैं और अदालत के आदेश के अनुसार उन्हें सजा मिलेगी।
आनंद स्वरूप ने मुख्तार अंसारी को लेकर कहा कि पंजाब की जेल में जो बकरा (मुख्तार अंसारी) छुपा हुआ है उसकी अम्मी बहुत दिनों तक खैर नहीं मना पाएगी। योगी आदित्यनाथ सरकार अब उसको सही जगह पहुंचाने में लगी है। उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे रोपड़ से खींचकर लाएगी और उसको निश्चित रूप से दंड दिया जाएगा। मऊ के मोहम्मदाबाद से बसपा विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है।
सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को आदेश दिया था कि अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में दो सप्ताह में स्थानांतरित कर दिया जाए। अंसारी की पत्नी ने बुधवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर आशंका व्यक्त की थी कि उनके पति को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पंजाब से उत्तर प्रदेश स्थानांतरित करते हुए फर्जी मुठभेड़ में मार दिया जाएगा।