Move to Jagran APP

UP: अयोध्या में भूमि विवाद के बीच महिला पर प्राणघातक हमला, काटी जुबान; हालत गंभीर

अयोध्या के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के आनापुर सरैया गांव का मामला। पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा एक आरोपी गिरफ्तार। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बोली विवाद के बीच महिला के दांत से कटी जुबान। चिकित्सक बोले चिकित्सकीय परीक्षण में वजह बनी धारदार हथियार।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 06:36 AM (IST)
UP: अयोध्या में भूमि विवाद के बीच महिला पर प्राणघातक हमला, काटी जुबान; हालत गंभीर
अयोध्या के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के आनापुर सरैया गांव का मामला।

अयोध्या, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भूमि विवाद को लेकर एक और संगीन वारदात सामने आई है। फसल रखने के लिए आबादी की जमीन साफ कर रही एक महिला पर पिता-पुत्र ने प्राणघातक हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर महिला की बेरहमी से पिटाई की। हमले में महिला की जुबान भी कट गई। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने ही महिला की जुबान काटी है, जबकि पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान महिला की जीभ उसी के दांतों के बीच में आकर कटी गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में चार लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है, लेकिन पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया है। 

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के आनापुर सरैया गांव की है। वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि रामप्यारे की पत्नी सुनीता अपने घर के सामने आबादी की जमीन पर धान की फसल रखने के लिए साफ-सफाई कर रही थी। उसी गांव निवासी अर्जुन प्रजापति ने महिला को साफ सफाई करने से मना किया, लेकिन महिला ने उसकी बात नहीं मानी। इसे लेकर नाराज अर्जुन और उसके पुत्र चंद्रकांत ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। गला दबाने से जैसे ही महिला की जुबान बाहर आई विपक्षियों ने उसे काट लिया। घटना के वक्त महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया। ग्रामीणों की मदद से परिजन महिला को लेकर सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

पुलिस बोली दांतों से कटी, चिकित्सकीय परीक्षण में वजह बनी धारदार हथियार 

थाना प्रभारी श्यामसुंदर पांडेय ने बताया कि आरोपियों व महिला के बीच जमीन विवाद है। हाथापाई के दौरान महिला की जीभ उसी के दांतों के बीच में आकर कट गई। अर्जुन प्रजापति और उसके पुत्र चंद्रकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अर्जुन को गिरफ्तार किया जा चुका है। चिकित्सकीय परीक्षण में आया है कि महिला की जीभ किसी धारदार हथियार से नहीं कटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.