Move to Jagran APP

सीतापुर में पुरानी रंज‍िश के चलते महिला की गोली मारकर हत्या, तीन ह‍िरासत में

कटरा बंभौरी निवासी शकुंतला देवी पत्नी राम अवतार शुक्रवार की रात घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रहीं थी। रात एक बजे ताबड़ताेड़ दो गोलियां चलने की आवाज आई। गोलियों की आवाज से परिवारजन जाग गए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 04:56 PM (IST)
सीतापुर में पुरानी रंज‍िश के चलते महिला की गोली मारकर हत्या, तीन ह‍िरासत में
मृतक का एक पुत्र शेखर और आरोपित मायाराम के बीच किसी मामले को लेकर तनातनी चल रही थी।

सीतापुर, जागरण संवाददाता। महमूदाबाद कोतवाली के कटरा बंभौरी गांव में देर रात सोते समय महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। महिला को दो गोली मारने की बात सामने आई है। कटरा बंभौरी निवासी शकुंतला देवी पत्नी राम अवतार शुक्रवार की रात घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रहीं थी। रात एक बजे ताबड़ताेड़ दो गोलियां चलने की आवाज आई। गोलियों की आवाज से परिवारजन जाग गए। बहू आशा देवी ने बाहर निकलकर देखा शकुंतला देवी लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ी थीं। आशा के शोर मचाने पर परिवारजन व गांव के लोग एकत्र हो गए। महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रविशंकर प्रसाद भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिवारजन से बात की।

loksabha election banner

चार पर हत्या का आरोप : मृतका की बहू आशा देवी पत्नी वीरेंद्र रावत ने थाने में तहरीर दी है। इसमें गांव के सुशील, लवकुश, कमलू पर रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

आरोपितों से चल रही तनातनी : घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक का एक पुत्र शेखर और आरोपित मायाराम के बीच किसी मामले को लेकर तनातनी चल रही थी। इस बात को लेकर घर में भी बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने भी इस बात को स्वीकारा है। इस बिंदु पर भी पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस : कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि महिला को गोली मारी गई है। तहरीर के आधार पर चारों आराेपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है। कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुरानी रंजिश की भी बात सामने आई है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। दो आरोपित मायाराम व लवकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.