Move to Jagran APP

लखनऊ में महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग, नंदोई पर शारीरिक शोषण का आरोप

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की घटना। महिला गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पांच साल से नंदोई कर रहा था महिला का शारीरिक शोषण। पुलिस जांच के आधार पर करेगी कार्रवाई।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 05:51 AM (IST)
लखनऊ में महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग, नंदोई पर शारीरिक शोषण का आरोप
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की घटना। महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में मंगलवार देर शाम एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने उसके नंदोई पर प्रताड़ना और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आशियाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। 

loksabha election banner

दरवाजा तोड़कर महिला को निकाला बाहर: मामला आशियाना क्षेत्र के रजनीखंड का है। यहां की रहने वाली एक महिला का पति पेंटर है। मंगलवार शाम महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। कमरे से आग की लपटें निकलती और चीख पुकार सुनकर उसकी दोनों बेटी और एक बेटा रोने लगा। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग और बाहर बैठा महिला का पति आ गया। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर किसी तरह महिला को निकाला। पानी और कंबल डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला की हालात नाजुक बताई जा रही है। 

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर नंदोई कर रहा था शारीरिक शोषण: पति का आरोप है कि नंदोई करीब पांच साल से पत्नी का शारीरिक शोषण कर रहा था। वह बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को डराता और धमकाता था। इस कारण पत्नी विरोध नहीं कर सकी और न ही किसी को घर में उसने जानकारी दी। महिला के पति ने बताया कि जब वह काम पर चला जाता तो नंदोई घर आता और पत्नी को प्रताड़ित करता था।

जांच के आधार पर होगी कार्यवाही:  इंस्पेक्टर आशियाना परमहंस गुप्ता ने बताया कि महिला या उसके पति ने पहले कभी शारीरिक शोषण किए जाने की कोई शिकायत नहीं की है। अब आरोप लगाया है। आरोपों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य जांच में आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.