Move to Jagran APP

लखनऊ में मकान दिखाने के बहाने मह‍िला ने बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले रुपये

पीजीआइ इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित कल्ली पश्चिम के रहने वाले हैं। दोनों मकान लेना चाह रहे थे। वृंदावन कालोनी में रहने वाली महिला ने उन्हें दोनों के हाथ अपना मकान बेचने का झांसा दिया। एक हफ्ते से वह दोनों से बात कर रही थी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 11:06 PM (IST)
लखनऊ में मकान दिखाने के बहाने मह‍िला ने बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले रुपये
पीजीआइ की वृंदावन कालोनी की घटना, दो आरोपित गिरफ्तार, महिला की तलाश।

लखनऊ, जागरण टीम। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन कालोनी में एक महिला ने बीते दिनों अपने मकान को बेचने का झांसा देकर दो लोगों को घर बुलाया। वहां पर ब्लैकमेल कर उन्हें डराया धमकाया और कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद महिला के साथियों ने छुपकर दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला और उसके साथियों ने दोनों से एक लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद तीन लाख रुपयों की और मांग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने महिला के साथी दारोगा खेड़ा में रहने वाले कौशल और सुनील कुमार को बुधवार रात दबोच लिया। अब आरोपित महिला की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

loksabha election banner

फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर, बनाया अश्लील वीडियो :  पीजीआइ इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित कल्ली पश्चिम के रहने वाले हैं। दोनों मकान लेना चाह रहे थे। वृंदावन कालोनी में रहने वाली महिला ने उन्हें दोनों के हाथ अपना मकान बेचने का झांसा दिया। एक हफ्ते से वह दोनों से बात कर रही थी। इसके बाद उन्हें मकान दिखाने के बहाने अपने घर बुलाया। घर पहुंचे तो महिला ने उन्हें फर्जी मामले में फंसा देने की धमकी दी। दोनों को महिला ने डराया धमकाया। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए दोनों के कपड़े उतरवाए। इस बीच घर में छुपे महिला के दो साथियों ने दोनों का अश्लील वीडियो मोबाइल से बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। डर के मारे दोनों ने किसी तरह 20 हजार रुपये उन्हें दे दिए।

तीन लाख लेने पहुंचे, दबोचे गए : पीड़ितों का आरोप है कि चार दिन से महिला और उसके साथी तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जबकि उनकी मांग पर करीब एक लाख रुपये वह उन्हें दे चुके थे। महिला और उसके साथी तीन लाख रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे। असमर्थता जताने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। दोनों पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। दोनों ने महिला के साथियों को कल्ली पश्चिम में रुपये देने के लिए बुलाया। रात जब दोनों पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब कौशल और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है अब आरोपित महिला की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.