Move to Jagran APP

बहराइच में घरेलू विवाद से आहत महिला ने दो बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन की मौत

बहराइच के रुपईडीहा थानाक्षेत्र का मामला। पति का दूसरी महिला से संबंध को लेकर हुआ था विवाद। आहत हुई पत्नी ने बच्चों संग कुएं में लगा दी छलांग। कड़ी मश्क्कत कर निकाले गए शव बाहर। पुलिस के मुताबिक मामले की तहकीकात की जा रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 02:00 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 07:32 AM (IST)
बहराइच में घरेलू विवाद से आहत महिला ने दो बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन की मौत
बहराइच के रुपईडीहा थानाक्षेत्र का मामला। पति का दूसरी महिला से संबंध को लेकर हुआ था विवाद।

बहराइच, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बहराइच में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटी। घरेलू विवाद से आहत महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तीनों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

loksabha election banner

पति के अवैध संबंधों को लेकर हुआ था विवाद: मामला रुपईडीहा थानाक्षेत्र का है। यहां के कुर्मिनपुरवा निवासी कौशल्या देवी की शादी 2012 में इसी थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत गोपालपुर के बंजरिया निवासी संदीप कुमार वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि संदीप का किसी और महिला से संबंध को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी दंपती में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने से वह आहत हुई। महिला ने पांच वर्षीय बेटी रागिनी व ढाई वर्षीय लक्ष्मी के साथ घर के बाहर बने कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मृतका के मायके के लोगों को भी दी गई है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.