शादी का झांसा देकर रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप Lucknow News
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक महिला ने शादी का झांसा देकर रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
लखनऊ, जेएनएन। एक महिला ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर 20 साल तक दुष्कर्म करने और चार बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पत्नी ने पहले से ही धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा रखा है। मामला पेशबंदी का है।
यह है मामला
महिला के मुताबिक 20 साल पहले इंस्पेक्टर दारोगा थे और सीतापुर जनपद में उनकी तैनाती थी। तब उससे मुलाकात हुई थी। उसके बाद से वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करते रहे। उसके बाद उसे आलमबाग स्थित एक मकान में किराए पर रखा। वहां भी आते थे। दबाव बनाने पर शनिवार को रिटायर्ड इंस्पेक्टर अपने परिवारीजनों के साथ पहुंचे और जमकर पीटा।
महिला के साथ हुई मारपीट
महिला का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो समझौते के लिए रविवार को चिनहट क्षेत्र स्थित अपने घर बुलाया। वहां उन्हें पीटा और मोबाइल छीन लिया। उसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। तहरीर लेकर थाने पहुंची। चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला पेशबंदी का है। महिला सेक्स रैकेट संचालन में सीतापुर से जेल गई थी। जेल से छूटने पर वह रिटायर्ड इंस्पेक्टर को फंसाने में लगी है। तीन दिन पहले इंस्पेक्टर की पत्नी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप