Move to Jagran APP

UP Weather: हवा ने निकाली सर्दी की 'हवा', उत्‍तर प्रदेश में ठंड से पांच की मौत Lucknow News

शीतलहर और गलन बढ़ी कोहरा भी बरपा रहा कहर। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को सुबह जहां कोहरा रहेगा वहीं कुद इलाकों में दिन में धूप निकलने के आसार जताए हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 07:58 AM (IST)
UP Weather: हवा ने निकाली सर्दी की 'हवा', उत्‍तर प्रदेश में ठंड से पांच की मौत Lucknow News
UP Weather: हवा ने निकाली सर्दी की 'हवा', उत्‍तर प्रदेश में ठंड से पांच की मौत Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में हवा का रुख बदल गया है। ऐसे में आसमान में छाई बदली गायब होगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को सुबह जहां कोहरा रहेगा, वहीं कुद इलाकों में दिन में धूप निकलने के आसार जताए हैं। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, ठंड की चपेट में आने से रविवार को प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी ठंड में और इजाफा होगा। 

loksabha election banner

पूर्वांचल में रविवार को पूरे दिन धूप के बीच आसमान में बादल छाए रहे। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। हवा ने ठंड में बढ़ी। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मऊ में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अयोध्या में नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पूर्वी दिशा से हवा चलने से बदली छाई है और ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार के बाद से मौसम में सुधार आएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। इसी वजह से वातावरण में दिन के समय गलन व ठिठुरन रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्र्रता 100 व न्यूनतम 77 फीसदी रही।

कानपुर में बारिश, बदली के चलते बढ़ी ठंड से ठिठुर रहे लोगों रविवार दोपहर बाद खिली धूप ने थोड़ी राहत दी। हालांकि तेज हवा और गलन परेशान करती रही। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 3.3 किमी प्रतिघंटा रही। 

प्रयागराज में रविवार को गलन फिर बढ़ गई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने, धुंध होने और सर्द हवाएं चलने से लोग कांप गए। न्यूनतम पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवाएं  15 से 20 किमी. की रफ्तार से चलीं। प्रतापगढ़ में  पूरे दिन धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई। कौशांबी में गलन बढऩे से एक किसान की मौत हो गई। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर में रविवार को पूरे दिन आसमान में जमे बादल रहे, ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का प्रतिशत 72 से नीचे नहीं आ सका। रविवार को गोरखपुर की आद्र्रता 72 से 88 प्रतिशत के बीच रही।

मेरठ समेत आसपास के जिलों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। सुबह घना कोहरा छाया रहा। कुछ समय के लिए धूप जरूर निकली लेकिन शीतलहर के कारण ठंड से निजात नहीं मिली। मेरठ का न्यूनतम तापमान 6.8, बिजनौर व बागपत में सात, बुलंदशहर में आठ, सहारनपुर में 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अलीगढ़ में रविवार सुबह शीतलहर से शरीर ठिठुर गए। तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मुरादाबाद में बर्फीली हवाओं के चलते धूप का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ। न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया। बरेली में शीतलहर और कोहरे का कहर अब भी जारी है। सुबह के समय बर्फीली हवाओं और गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.