Move to Jagran APP

अमेठी में मायके आई पत्‍नी की डंडे से पीटकर हत्‍या, स्‍वजनों ने आरोप‍ित पत‍ि की प‍िटाई कर पुल‍िस को सौंपा

मृतका की बहन ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल वाले काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। जिसके कारण चार दिन पहले वह मायके चली आई। मंगलवार शाम पति राममिलन आया और दीदी पिंकी की डंडे से पिटाई की।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 07:30 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 07:38 AM (IST)
अमेठी में मायके आई पत्‍नी की डंडे से पीटकर हत्‍या, स्‍वजनों ने आरोप‍ित पत‍ि की प‍िटाई कर पुल‍िस को सौंपा
चार दिन पहले पिंकी अपने ससुराल से मायके आई थी। पति राममिलन सूरत में नौकरी करता है।

अमेठी, संवादसूत्र। मायके आई पत्नी की पति ने डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या करने के बाद भाग रहे हत्यारोपित को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के सलामत अली का पुरवा निवासी पिंकी पुत्री भइयाराम का विवाह छह वर्ष पहले प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाने के बनियानार निवासी राममिलन के साथ हुआ था। चार दिन पहले पिंकी अपने ससुराल से मायके आई थी। पति राममिलन सूरत में नौकरी करता है।

loksabha election banner

मंगलवार को राममिलन अपनी ससुराल आया था। शाम को राममिलन पत्नी पिंकी की डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवारजन खून से लथपथ पिंकी को इलाज के सीएचसी ले गये। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संयुक्त जिला अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित भागने लगा। परिवारजनों की चीखपुकार पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पहले आरोपित की पिटाई की, उसके बाद सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की बहन ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल वाले काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। कई बार मारपीट की। खाना नहीं दे रहे थे। जिसके कारण चार दिन पहले 112 नंबर पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद वह मायके चली आई।

मंगलवार शाम पति राममिलन आया और दीदी पिंकी की डंडे से पिटाई की। हम लोग बीच बचाव को पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आरोप लगाया कि राममिलन का किसी और से अवैध संबंध है। इसी के विरोध में हत्या की गई है। मृतका के पांच वर्ष का बेटा अंश है। सीओ अर्पित कपूर ने मौके पर जाकर परिवारजनों से घटना की जानकारी ली। घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.