Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदली, पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश में आज सुबह मौसम ने करवट बदल ली है। चंद रोज पहले बारिश के बाद आज फिर प्रदेश को बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। अधिकांश जगह पर हल्की बारिश हो रही है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह ओले गिरे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 12 Mar 2016 10:21 AM (IST)Updated: Sat, 12 Mar 2016 11:31 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदली, पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज सुबह मौसम ने करवट बदल ली है। चंद रोज पहले बारिश के बाद आज फिर प्रदेश को बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। अधिकांश जगह पर हल्की बारिश हो रही है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह ओले गिरे हैं। इसके कारण खेतों में खड़ी फसल को चौपट हो गई है।

loksabha election banner

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश हो रही है। यहां पर कई जगह ओले भी गिरे हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश से शहर में ठंड बढ़ी है। बारिश के साथ ओले पडऩे से खेत में खड़ी फसल को बड़ा नुकसान होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र मे तेज हवाओं के साथ कल रात में बारिश हुई जबकि कई जगह ओले भी पड़े हैं। इससे वहां पर फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद तथा वाराणसी में भी बूंदाबांदी हो रही है। तीन चार दिन की कड़ी धूप के बाद से मौसम देर रात से ही बदलने लगा था।

मुरादाबाद में कल रात से बूंदाबांदी हो रही थी। आज सुबह हुई तेज बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मुरादाबाद के बिलारी में आज स्वर्गीय विधायक हाजी मोहम्मद इरफान के घर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आना है। उनके इंतजार में भीड़ खड़ी है। इस भीड़ ने बारिश से बचने के लिए बड़ी-बड़ी पॉलीथीन को सहारा बनाया है।

मकान की छत गिरने से चार घायल

बरेली में कल देर रात बारिश के दौरान तेज हवा के कारण महेशपुर गांव में मकान की दीवार पड़ोस के मकान की छत पर गिर गई। इसके मलवे के नीचे इस मकान में सो रहे चार घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पर भर्ती कराया गया है। घटना बीती रात करीव 3:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल में भिजवा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.