Move to Jagran APP

Uttar Pradesh Weather News: तीन द‍िन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पड़ सकती हैं बौछारें

Uttar Pradesh Weather News शुक्रवार से उत्‍तर प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला सा रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी उम्मीद है। वहीं कुछ जगह बदली रहेगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 11:33 AM (IST)
Uttar Pradesh Weather News: तीन द‍िन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पड़ सकती हैं बौछारें
तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं अंधड़ ला सकती हैं।

लखनऊ, जेएनएन। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला सा रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। वहीं कुछ जगह बदली रहेगी, जिससे तपिश से कुछ राहत मिलेगी। मौसम में उठा पटक रविवार तक जारी रहने की संभावना है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आएगा। उन्होंने कहा इसका प्रभाव प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन दिनों तक दिखाई देगा। बदली रहने से तापमान में कुछ कमी आएगी। तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं अंधड़ ला सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ेगी।

loksabha election banner

राजधानी में सुबह से बादलों की आवाजाही थी इसके चलते अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले एक डिग्री नीचे आ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री अथिक 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। केवल राजधानी में ही नहीं प्रदेश भर में तापमान में कमी रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं बस्ती में तापमान 41.1 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए शुक्रवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,,बागपत,मेरठ, गाजियाबाद,हापुड़,गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़,मथुरा, हाथरस, एटा,आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर बदायूं कासगंज लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर व इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.