Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में काबुल नदी के जल से किया राम जन्मभूमि का अभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से अयोध्या जाकर काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रविवार को रामलला का अभिषेक किया। काबुल की इस लड़की ने पीएम नरेन्द्र मोदी से रामलला पर काबुल नदी के जल को चढ़वाने का अनुरोध किया था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 04:35 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 07:12 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में काबुल नदी के जल से किया राम जन्मभूमि का अभिषेक
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य भी देखा।

लखनऊ, जेएनएन। अफगानिस्तान की बालिका के अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्रेम से भेजे गए उपहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी के पास अफगानिस्तान से एक लड़की ने काबुल नदी का भेज कर राम जन्मभूमि का अभिषेक करने कड्डी इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफगानिस्तान की बालिका की ओर से भेजे गए काबुल नदी के जल से रविवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का अभिषेक किया। सीएम योगी ने इस जल को गंगा जल के साथ मिलाकर श्री राम जन्मभूमि को समर्पित किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से अयोध्या जाकर काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रविवार को रामलला का जलाभिषेक किया। काबुल की इस लड़की ने पीएम नरेन्द्र मोदी से रामलला पर काबुल नदी के जल को चढ़वाने का अनुरोध किया था। अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। यहां पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

अयोध्या में रामजन्म भूमि का जल अभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यहां पर गंगा नदी व अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल आया है। काबुल से एक बालिका ने वहां पर भय के माहौल में जी रहीं तमाम महिलाओं के दर्द को भेजा है। मुझे उन सभी महिलाओं और बालिकाओं की पीड़ा को भारत की संवेदना से जोड़ते हुए आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की इस जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

राम की नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामलला की पूजा-अर्चना की। योगी अफगानिस्तान से आए काबुल नदी के जल से जलाभिषेक किया। तालिबान के कब्जे के बाद एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काबुल नदी का जल भेजा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वही जल लेकर रामलला की पूजा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस काबुल नदी के जल की बहुत महत्ता है। इस जल से पहले रामलला का जलाभिषेक किया फिर राम मंदिर के गर्भगृह में अर्पित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काबुल नदी का जल राम मंदिर निर्माण स्थल पर छिड़का। वैदिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा जल में मिला काबुल नदी का जल छिड़का। इस दौरान उन्होंने बताया कि काबुल की एक लड़की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काबुल नदी का जल भेजा था। उसने इच्छा व्यक्त की है कि राम मंदिर निर्माण स्थल पर काबुल नदी का जल छिड़का जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रविवार को रामायण कॉन्क्लेव का भी समापन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.