Move to Jagran APP

यूपी में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update news राजधानी लखनऊ से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अभी कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में धूप हो सकती है लेकिन शीतलहर की वजह से ठंड बढ़ेगी।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 01:53 PM (IST)
यूपी में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
UP Weather Update: पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। राजधानी में गुरुवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस बीच सर्द हवा ने गलन का अहसास कराया। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लखनऊ सहित प्रदेशभर में शीतलहर और अत्यधिक ठंडे दिन की चेतावनी जारी की है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।

loksabha election banner

पूरे प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री की कमी के साथ 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री की कमी के साथ 05.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडे दिन की स्थिति और सुबह के समय घना कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 3.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अधिकतम तापमान फतेहगढ़ में 20.6 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को शहर का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा, अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी जा सकती है। शहर का एक्यूआइ 150 दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.