नाले की मरम्मत के दौरान दीवार गिरी, दो मजदूर दबे
लखनऊ जेएनएन। आशियाना में रजनी खंड सेक्टर पांच में शुक्रवार को नाले की मरम्मत हो रही थी
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:30 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:30 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। आशियाना में रजनी खंड सेक्टर पांच में शुक्रवार को नाले की मरम्मत हो रही थी। इसी दौरान नाले की एक तरफ की दीवार गिर गई। इसके नीचे वहां काम कर रहे मजदूर पुतानी व सुनील दब गए। घायल दोनों मजदूरों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि ठेकेदार टीटू काम करा रहे थे। इन्हों ने सुरक्षा के मानकों को पूरा करते हुए खोदाई नहीं कराई, जिससे हादसा हुआ। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें