Move to Jagran APP

मुंबई से आने वाली ट्रेनों में अचानक वेटिंग की बाढ़, लखनऊ से ज्‍यादा महंगी गोरखपुर की फ्लाइट

सोशल मीडिया पर मुंबई के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमडऩे की फोटो वायरल हुई। जिसके बाद दोपहर को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ सुनीत शर्मा और सभी मंडलों के डीआरएम को यह बताना पड़ा कि मुंबई स्टेशन के वायरल भीड़ के वीडियो एक साल पुराने हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 04:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 07:57 PM (IST)
मुंबई से आने वाली ट्रेनों में अचानक वेटिंग की बाढ़, लखनऊ से ज्‍यादा महंगी गोरखपुर की फ्लाइट
कई क्लास में वेटिंग लिस्ट के टिकट मिलना भी बंद।

लखनऊ, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों में मुंबई में अचानक बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच वहां से लखनऊ सहित पूर्वांचल आने वाले ट्रेनों की संख्या अचानक कई गुना बढ़ गई है। हालत यह है कि मुंबई से आने वाली पुष्पक सहित कई ट्रेनों में सेकेंड सीटिंग क्लास के वेटिंग टिकट ही रिग्रेट हो गए हैं। मुंबई से शनिवार को लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-832 का किराया जहां 6678 रुपये के करीब था। वहीं मुंबई से गोरखपुर जाने वाली विमान 6ई-544 का किराया 16233 रुपये तक हो गया है। यह नॉन स्टाप उड़ान 2:15 घंटे में मुंबई से गोरखपुर पहुंच रही है। जबकि मुंबई से लखनऊ की विमान यात्रा 2:10 घंटे की है।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर मुंबई के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमडऩे की फोटो वायरल हुई। जिसके बाद दोपहर को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ सुनीत शर्मा और सभी मंडलों के डीआरएम को यह बताना पड़ा कि मुंबई स्टेशन के वायरल भीड़ के वीडियो एक साल पुराने हैं। लखनऊ व अयोध्या सहित यूपी के स्टेशनों में स्थिति सामान्य है।

होली पर लखनऊ और पूर्वांचल आने वाली ट्रेनों की जो वेटिंग लिस्ट होती थी। वह अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पहुंच गई थी। तब तक पंचायत चुनाव की तिथि भी घोषित नहीं थी। साथ ही मुंबई में कोरोना की स्थिति इतनी भयावह भी नहीं थी। लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह में मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के चलते लॉक डाउन की भी चर्चा होने लगी। हालांकि वहां के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने लॉक डाउन न लगाए जाने की बात कही। जिसके बाद भी मुंबई से यूपी आने वाली ट्रेनों में अचानक कई गुना भीड़ देखी गई। आलम यह है कि रेलवे जिस जनरल बोगी में सेकेंड सीटिंग क्लास का रिजर्वेशन कर भीड़ नियंत्रित कर रहा था। उसी सेकेंड सीटिंग क्लास में खिड़की से यात्रियों के घुसने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शनिवार को मुंबई से आरंभ होने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, 02542 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल और 09039 अवध एक्सप्रेस स्पेशल की सेकेंड सीटिंग क्लास की वेटिंग पर रोक लगा दी गई है।

शनिवार की इन टे्रनों में इतनी वेटिंग

ट्रेन                        स्लीपर   एसी 3   एसी 2

पुष्पक एक्सप्रेस        399      33         19

लखनऊ एसी एक्स                9          41

एलटीटी लखनऊ      202      54         20

पनवेल गोरखपुर       84       15          9

बांद्रा लखनऊ          145      45        13

अवध एक्सप्रेस         198      37        12


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.