Move to Jagran APP

Lucknow Weather News: लखनऊ में कोहरा छटा, विजिबिलिटी में भी हुआ इजाफा

Lucknow Weather News शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.5 डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 11:06 AM (IST)
Lucknow Weather News: लखनऊ में कोहरा छटा, विजिबिलिटी में भी हुआ इजाफा
सुबह पांच बजे के आसपास विजिबिलिटी 100 मीटर तक रिकॉर्ड की गई।

लखनऊ, जेएनएन। शुक्रवार का दिन हल्के कोहरे के साथ शुरुआत हुई। गुरुवार को जहां सुबह राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा था, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई थी। आलम यह था कि अमौसी एयरपोर्ट उतरने वाली 11 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था। वजह यह थी कि कोहरे के चलते लैंडिंग ही नहीं हो पा रही थी। लेकिन शुक्रवार को मौसम बेहतर हुआ। कोहरे का घनत्व कम हुआ जिससे सुबह पांच बजे के आसपास विजिबिलिटी 100 मीटर तक रिकॉर्ड की गई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.5 डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन अगले कुछ दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। दिन में तेज धूप से तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। वही सुबह व रात में तापमान इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।

राजधानी सहित प्रदेश के अनेक जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही तापमान सामान्य के मुकाबले 23 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है लोग इसे जाड़े की वापसी मान रहे हैं वसंत पंचमी 16 फरवरी को है। माना जाता है कि बसंत पंचमी के बाद ठंड से सिमटने लगती है। ऐसे में फिलहाल ठंड का वापस लौटना मुश्किल लगता है। लोग सुबह शाम हल्की ठंड और दिन में खुली धूप का मजा ले रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.