पुराने लखनऊ के दो पुलों का वर्चुअल लोकार्पण इसी माह के अंत में, राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी भी होंगे शामिल
लखनऊ के नाका हिंडोला और मीना बेकरी के दो पुलों का लोकार्पण सितंबर के अंत में किया जाएगा।
लखनऊ, जेएनएन। पुराने लखनऊ के नाका हिंडोला और मीना बेकरी के दो पुलों का लोकार्पण सितंबर के अंत में किया जाएगा। ये समारोह वर्चुअल होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा सभी विधायक और लखनऊ में निवासरत मंत्रियों भी आभासी उपस्थिति इस कार्यक्रम में होगी। जिसके बाद में पुराने शहर की यातायात की बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।
नाका हिंडोला में हुसैनगंज से डीएवी कॉलेज रोड तक और मीना बेन्य इलाकरी से हैदरगंज तक दो पुलों का निर्माण अब लगभग पूरा हो चुका है। लगभग ढाई साल के समय में ये काम पूरा हुआ है। इन पुलों की वजह से राजाजीपुरम, ऐशबाग, तालकटोरा और अन्य इलाकों से लोगों का मुख्य शहर में आना आसान हो जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि बहुत जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। उम्मीद करते हैं कि माह के अंत में ये लोकार्पण किया जाएगा। उसके बाद अगले माह में हैदरगंज से नींबू पार्क तक पुल का लोकार्पण होगा। जबकि दीपावली तक कुर्सी रोड के पुल का भी लोकार्पण कर दिया जाएगा।