माओवादियों के नेपाल बंद के दौरान हिंसा तथा तोडफ़ोड़
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज माओवादियों के एक दिन के नेपाल बंद के दौरान बार्डर पर भी काफी तोडफ़ोड़ हुई है। महराजगंज के सोनौली बार्डर के पार में भारत की कथित नाकेबंदी के विरोध में आज माओवादियों का एक दिन का बंद था।
लखनऊ। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज माओवादियों के एक दिन के नेपाल बंद के दौरान बार्डर पर भी काफी तोडफ़ोड़ हुई है। महराजगंज के सोनौली बार्डर के पार में भारत की कथित नाकेबंदी के विरोध में आज माओवादियों का एक दिन का बंद था।
इस आंदोलन में आज माओवादियों लुंबिनी रोड पर करीब 20 भारतीय ट्रकों को निशाना बनाया। इस दौरान ट्रकों में तोडफ़ोड़ के चलते चालक वाहन खड़ा कर भाग खड़े हुए। नेपाल के रोतहट व बागमती जिले में भी ट्रकों को आग के हवाले कर दिया गया है।
रसुवा जलविद़युत परियोजना बंद
नेपाल में रसुवा जलविद़युत परियोजना को आज बन्द कर दिया गया है। उसके साथ निर्माणाधीन त्रिशूली जल विदयुत परियोजना पर भी रोक लगा दी गई है। जलविद़युत रसुवागढी के प्रबन्ध निर्देशक माधव प्रसाद कोइराला ने बताया कि नाकेबन्दी के कारण समानों की आपुर्ति न हो पाने के कारण दोनो जलविद़युत इकाइयों को बन्द करना पड़ा है ।