यूपी के राज्य कर्मचारियों का विधानभवन मार्च
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानभवन के पास आज आंदोलनकारियों की भीड़ उमड़ रही है। राज्य कर्मचारी विधान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानभवन के पास आज आंदोलनकारियों की भीड़ उमड़ रही है। राज्य कर्मचारी विधानभवन तक जुलूस निकलेंगे और आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी प्रदर्शन पर आमादा हैं। इसके अलावा कई अन्य छोटे-बड़े आंदोलनकारियों की चहलकदमी गमनागमन पर भारी पड़ने लगी है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश से संबद्ध संगठनों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज विधान भवन मार्च निकालना तय है। इससे पूर्व कर्मचारी लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदेशव्यापी धरना दे रहे हैं। इसके बाद कर्मचारी विधानभवन मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपने वाले हैं। राजकीय कर्मचारी घोषित कर पेंशन का लाभ देने सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आज अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान किया।
कल प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 10:30 बजे इंदिरा भवन और जवाहर भवन के चारों गेट बंद कर ताला डाल दिया था। इस बीच कई विभागों के आलाधिकारियों को भी प्रवेश नहीं मिल सका। दोपहर करीब दो बजे के बाद ही गेट खोला गया। प्रदर्शनकारियों ने शाम चार बजे तक अशोक मार्ग पर अपना कब्जा जमाए रखा। कर्मचारी नेताओं के मुताबिक सरकार द्वारा लिखित आदेश जारी होने तक अनशन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस हजार व सहायिकाओं को पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। उन्होंने पोषाहार व हाट कुक को बंद करने की मांग की।