Move to Jagran APP

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड की चेतावनी, जान‍िए मौसम व‍िभाग की भव‍िष्‍यवाणी

Today Lucknow Weather News Update राजधानी का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। यूपी में अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.0 से 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट जबकि न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 09:10 AM (IST)
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड की चेतावनी, जान‍िए मौसम व‍िभाग की भव‍िष्‍यवाणी
Weather in Lucknow Today: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में पड़ेगी भीषण ठंड।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। मौसम शुष्क रहा और बादल छाए रहे। इसके चलते सोमवार को दिनभर धूप नदारद रही। छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने ठिठुरन बनाए रखी। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे के साथ पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी की है। हालांकि राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा होने की आशंका है। शहर का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

loksabha election banner

सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड रही। सोमवार को समूचे प्रदेश में अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.0 से 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस घटकर 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान इटावा में 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान गोरखपुर में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, मेरठ मंडलों के अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या मंडलों के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है।

मंगलवार को लखनऊ शहर का एक्यूआइ स्तर 172 पर दर्ज किया गया। लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) मापने के लिए प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इनके अनुसार लालबाग में एक्यूआइ का स्तर 220, तालकटोरा में 195, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 172, कुकरैल पिकनिक स्पाट-एक में 132, गोमती नगर में 127, बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 109 दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.