Move to Jagran APP

यूपी में तेज हवा और गरज के साथ बारिश की चेतावनी, जान‍िए प्रदेश के अन्‍य ज‍िलों के मौसम का हाल

Uttar pradesh weather Update Today उत्‍तर प्रदेशभर में 26 जनवरी तक बारिश के साथ 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम व‍िभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखी जा सकती है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:35 AM (IST)
यूपी में तेज हवा और गरज के साथ बारिश की चेतावनी, जान‍िए प्रदेश के अन्‍य ज‍िलों के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज और तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। : राजधानी में शुक्रवार को सुबह से ही खिली धूप से ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, धूप के साथ हवा का असर भी दिखा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज और तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेशभर में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक बारिश के साथ लगभग 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखी जा सकती है।

loksabha election banner

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री की कमी के साथ 21.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। लगभग पूरे प्रदेश में ठंड स्थिति और सुबह के समय कोहरा रहा।

फतेहगढ़ रहा सबसे सर्द : प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 4.2 डिग्री सेल्सियस और इटावा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, शनिवार को शहर का मौसम फिर करवट ले सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी से प्रदेश के कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाने लगेगा। इससे 22, 23 और 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.