उत्तर प्रदेश सरकार ने एक IPS और तीन PPS अधिकारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट...
उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद में दो एएसपी के अतिरिक्त पद सृजित किए हैं। यहां नगर में अब एएसपी के दो और पद होंगे जहां नए अधिकारियों को तैनाती दे दी गई है। गाजियाबाद शहर के बढ़ते स्वरूप व कानून-व्यवस्था के लिहाज से यह निर्णय किया गया है।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 07:10 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद में दो एएसपी के अतिरिक्त पद सृजित किए हैं। यहां नगर में अब एएसपी के दो और पद होंगे, जहां नए अधिकारियों को तैनाती दे दी गई है। बताया गया कि गाजियाबाद शहर के बढ़ते स्वरूप व कानून और व्यवस्था के लिहाज से यह निर्णय किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार क एक आइपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 2016 बैच के आइपीस अधिकारी अतुल शर्मा को एसपी अपराध, गाजियाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा तीन एएसपी की तबादला सूची जारी की गई है।
- नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती
- 1. अतुल शर्मा : एएसपी एसटीएफ लखनऊ : एसपी अपराध, गाजियाबाद।
- 2. ज्ञानेन्द्र सिंह : एएसपी अपराध, गाजियाबाद : एएसपी नगर द्वितीय, गाजियाबाद।
- 3. सुभाष चंद्र गंगवार : एएसपी यातायात, बरेली : एएसपी नगर तृतीय, गाजियाबाद।
- 4. संजीव वाजपेयी : एएसपी डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद : एएसपी यातायात, बरेली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें