Move to Jagran APP

UP में 25 IAS और 3 PCS अफसरों का तबादला, लखनऊ-वाराणसी समेत 9 जिलों के DM बदले, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ के डीएम कौशलराज शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाले जिले वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है जबकि हमीरपुर से अभिषेक प्रकाश को लखनऊ लाया गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 12:20 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 08:29 AM (IST)
UP में 25 IAS और 3 PCS अफसरों का तबादला, लखनऊ-वाराणसी समेत 9 जिलों के DM बदले, देखें पूरी लिस्ट
UP में 25 IAS और 3 PCS अफसरों का तबादला, लखनऊ-वाराणसी समेत 9 जिलों के DM बदले, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, जेएनएन। दशहरा और दीपावली का त्योहार संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार की देर रात 25 आइएएस और तीन पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इस तबादले में विंध्य मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती के साथ लखनऊ, वाराणसी, ललितपुर, रायबरेली, बलिया, मीरजापुर, फर्रुखाबाद, बरेली और हमीरपुर जिलों के डीएम बदल दिएगए हैं। लखनऊ के डीएम कौशलराज शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाले जिले वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हमीरपुर से अभिषेक प्रकाश को लखनऊ लाया गया है।

loksabha election banner

शासन ने गुरुवार की शाम आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव नितीश कुमार को जहां जिले में भेजा गया है वहीं वाराणसी के डीएम रहे सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का नया विशेष सचिव बनाया गया है। योगी के एक और विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को राज्य संपत्ति विभाग का भी दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें : UP में 8 जिलों के SP समेत 22 IPS के तबादले, नोडल अफसरों की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई, देखें पूरी लिस्ट...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में तैनात नोडल अफसरों ने निगरानी कर अपनी पर्यवेक्षण रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद तबादले में कुछ डीएम के जिलों में फेरबदल किया गया है, जबकि बरेली, मीरजापुर, बलिया, रायबरेली और कानपुर के डीएम को हटाकर अपेक्षाकृत कम महत्व वाले स्थान पर तैनाती दी गई है। किंजल सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण से हटा दिया गया है। कानपुर के ज़िलाधिकारी विजय विश्वास पंत को डीएम के साथ विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी गयी है। जबकि वहां सीडीओ और नगर आयुक्त भी बदले गए हैं। शासन ने कुल चार विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष बदले हैं। शासन में तैनात कई अफसरों को जिलों की पहली बार कमान मिली है।

नाम - वर्तमान - नवीन तैनाती

1. सुशील कुमार पटेल - विशेष सचिव ऊर्जा - डीएम मीरजापुर।

2. हरिप्रताप शाही - विशेष सचिव नगर विकास - डीएम बलिया।

3. कौशल राज शर्मा - डीएम लखनऊ - डीएम वाराणसी।

4. मानवेंद्र सिंह-डीएम ललितपुर - डीएम फर्रुखाबाद।

5. योगेश कुमार शुक्ल - विशेष सचिव राज्य संपत्ति - डीएम ललितपुर।

6. भवानी सिंह खगारौत - डीएम बलिया - विशेष सचिव ऊर्जा, निदेशक गैर पंरपरागत ऊर्जा।

7. विजय विश्वास पंत - डीएम कानपुर- उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण।

8. किंजल सिंह - उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण - विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।

9. अनुराग पटेल - डीएम मीरजापुर - विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा।

10. नितीश कुमार - विशेष सचिव मुख्यमंत्री - डीएम बरेली।

11. सुरेंद्र सिंह - डीएम वाराणसी - विशेष सचिव मुख्यमंत्री।

12. वीरेंद्र कुमार सिंह - डीएम बरेली - विशेष सचिव पंचायती राज।

13. अभिषेक प्रकाश - डीएम हमीरपुर - डीएम लखनऊ।

14. ज्ञानेश्वर तिवारी - उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - डीएम हमीरपुर।

15. मनमोहन चौधरी - विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास - उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।

16. नेहा शर्मा - डीएम रायबरेली - विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।

17. नेहा प्रकाश - विशेष सचिव संस्थागत वित्त - विशेष सचिव आइटी इलेक्ट्रानिक्स व एमडी यूपीडेस्को।

18. शुभ्रांत शुक्ला - विशेष सचिव मुख्यमंत्री - विशेष सचिव राज्य संपत्ति व राज्य संपत्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।

19. शुभ्रा सक्सेना - उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण - डीएम रायबरेली।

20. देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा - विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन - उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण।

21. रविशंकर गुप्ता - विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण - विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।

22. श्रीकांत मिश्रा - विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन - उपाध्यक्ष शुक्लागंज-उन्नाव विकास प्राधिकरण।

23. ईशा प्रिया - प्रतीक्षारत - ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बुलंदशहर।

24. प्रीती शुक्ला - सचिव पंचायती राज - आयुक्त विंध्याचल मंडल मीरजापुर।

25. अक्षय त्रिपाठी - सीडीओ कानपुर - नगर आयुक्त कानपुर।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

1. सुनील कुमार सिंह - एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद - सीडीओ कानपुर।

2. यशवद्र्धन श्रीवास्तव - नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद - एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद।

3. शिवप्रताप शुक्ल - एसडीएम बस्ती - नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.