Move to Jagran APP

UP Zila Panchayat Election: परिणाम आने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- BJP ने किया लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार

UP Zila Panchayat Election Result अखिलेश यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में आज सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को एक मजाक बना दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 12:10 AM (IST)
UP Zila Panchayat Election:  परिणाम आने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- BJP ने किया लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में जिला की सरकार के मुखिया यानी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी भड़के हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप भी लगाया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में आज सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को एक मजाक बना दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है, यह लोकतंत्र में बेहद चिंता का विषय है। सत्तारूढ़ दल ने आज भी सभी लोकतांत्रिक मान्यता तथा मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता का ऐसा बदरंग चेहरा कभी नहीं देखा गया। भाजपा ने किसी भी कीमत पर अपनी हार को जीत में बदलने के लिए मतदाताओं के अपहरण, उनको मतदान से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहारे बल प्रयोग किया। इतना ही नहीं जबर्दस्ती हेल्पर देकर अपने पक्ष में मतदान करा लिया। भाजपा की इस धांधली का विरोध करने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं से दुव्र्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे जनादेश के अपहरण के किए भाजपा सरकार नंगा नाच करने पर उतारू है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह अजीब बात है कि जहां जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में ज्यादातर परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आए थे। तब भाजपा की बुरी हार हुई थी, वहीं अब जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सत्ता के बल पर धांधली करके बहुमत में आ गई है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत भी सामने आई है। प्रशासनिक अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए किस भी प्रकार से सत्ता दल के पक्ष में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 75 में से 67 सीट पर जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी को पांच पर संतोष करना पड़ा है। तीन सीट अन्य के खाते में गई हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.