Move to Jagran APP

UP Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटे यूपी के कई जिले, पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा और बढ़ाएगी ठंड

UP Weather Update 20 कदम की दूरी के बाद दिखाई देना भी मुश्‍क‍िल रहा। वहीं वाराणसी में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक सुबह-शाम छाया रहेगा कोहरा। दिन में मौसम साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 07:51 AM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 08:59 AM (IST)
UP Weather Update : 20 कदम की दूरी के बाद दिखाई देना भी मुश्‍क‍िल रहा।

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Update: राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई शहर कोहरे की चपेट में रहे। लगातार दूसरे दिन सुबह देर तक कोहरे का असर रहा। गुरुवार रात से घना कोहरा शुक्रवार सुबह तक राजधानी लखनऊ में छाया रहा। कोहरे की चादर में शहर रहा। 20 कदम की दूरी के बाद दिखाई देना भी मुश्‍क‍िल रहा। वहीं, वाराणसी में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। ऐसे में सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। पहाड़ों से आने वाली हवाएं ठंड में इजाफा करेंगी। 

loksabha election banner

उधर, मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। दिन चढ़ते ही मौसम साफ होने की उम्मीद है। वहीं उत्तरी-पश्‍चि‍मी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। यह हवाएं पहाड़ों की ओर से आती हैं। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी 

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सि‍यस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सि‍यस रहने की उम्मीद है। राजधानी में बुधवार रात से कोहरे ने कहर बरपाना शुरू किया। गुरुवार सुबह देर तक कोहरा बना रहा। इसके बाद दिन में हवा चलना शुरू हुई। उत्तरी-पश्‍चि‍मी हवा से कोहरा छट गया। मगर, पहाड़ से आने वाली ठंड हवा ने पारा को लुढ़का दिया। गुरुवार को शहर का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सि‍यस रहा था। अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

कानपुर सबसे प्रदूषित, लखनऊ की हवा भी खराब

शहर में हवा की हालत बदतर बनी हुई है। इसमें सुधार नहीं हो रहा है। गुरुवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 318 रहा। यह अत्यधिक खराब की श्रेणी में है। वहीं सर्वाधिक प्रदूषित शहर कानपुर रहा। यहां का एक्यूआइ 438, गाजियाबाद का एक्यूआइ 330, बुलंदशहर का एक्यूआइ 359, मुरादाबाद का एक्यूआइ 349 , ग्रेटर नोएडा का 322, वाराणसी का एक्यूआइ 320 दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.