Move to Jagran APP

UP weather news: सूबे के कई शहर ग्रीष्म लहर की चपेट में, मथुरा सबसे गर्म-तापमान 48.5 के पार

झांसी उरई आगरा बांदा में भी तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 08:08 AM (IST)
UP weather news: सूबे के कई शहर ग्रीष्म लहर की चपेट में, मथुरा सबसे गर्म-तापमान 48.5 के पार
UP weather news: सूबे के कई शहर ग्रीष्म लहर की चपेट में, मथुरा सबसे गर्म-तापमान 48.5 के पार

लखनऊ, जेएनएन। आसमान से आग बरस रही है। वहीं गर्म हवा के थपेड़े हलक सुखा रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से अधिक है । मथुरा सोमवार को सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 48.5 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज का तापमान 47 डिग्री रहा। इतना ही नहीं झांसी,उरई, आगरा, बांदा में भी तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में भी गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे।

loksabha election banner

बीते कई दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। लू चलने से लोगों के हलक सूख रहे हैं। राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह से ही आसमान से आग बरस रही थी। दोपहर होते-होते प्रचंड गर्मी महसूस की गई । अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 44.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्म हवा के थपेड़े शाम तक परेशान करते रहे सुबह से ही गर्मी प्रचंड हो चली थी। दरअसल लॉक डाउन के चलते आसमान साफ है जिससे सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर तक पहुंच रही हैं। कानपुर, झांसी ग्रीष्म लहर की चपेट में है जहां तापमान सामान्य के मुकाबले 6 डिग्री अधिक पहुंच गया है। कानपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.4 रिकॉर्ड किया गया जबकि झांसी में 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा आगरा में भी तापमान पर 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों में गर्मी के और प्रचंड रूप लेने की संभावना है। 28 मई के बाद ही तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद है। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.