Move to Jagran APP

UP Weather Forecast: घने कोहरे की चादर में लिपटा लखनऊ, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

उत्‍तर प्रदेश समेत राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई सुबह 10 बजे तक धुंध की वजह से विजिब्लिटी लगभग शून्‍य रही। वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। वाहनों को चलने के लिए डीपर का प्रयोग करना पड़ा।

By Rafiya NazEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 09:59 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 09:59 AM (IST)
UP Weather Forecast: घने कोहरे की चादर में लिपटा लखनऊ, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश भर में ठंड का कहर जारी है। रविवार को भी राजधानी कोहरे की घनी चादर में लिपटी रही। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि की सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी घने कोहरे ने थाम दी। जिसकी वजह से सड़क पर वाहनों की गति लगभग थम सी गई। 

loksabha election banner

उत्‍तर प्रदेश में सर्द मौसम चरम पर है। शनिवार के मुकाबले रविवार का दिन ज्‍यादा सर्द रहा। यूपी की राजधानी समेत कई जिले कोहने की घनी चादर में लिपट गए। रविवार को सूरज धुंध में खो गया हाल ये था कि महज दो मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर चलने वाले वाहनों को डिपर का प्रयोग करना पड़ रहा था। लगभग जीरो विजिब्लिटी ने वाहनों की रफ्तार को थाम सा दिया था। जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई थी। रविवार का दिन होने की वजह से लोग बाहर निकलने के बजाय घरों में ही दुबके रहे। 

वहीं राजधानी में शनिवार को भी सुबह घना कोहरा था। ग्यारह बजे के बाद धूप निकली थी। इसके चलते अधिकतम तापमान की दिन बाद 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17. 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। यानी शनिवार को अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.