Move to Jagran APP

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम की उठापटक, लखनऊ में ठंडी हवा का झोंका तो सीतापुर में बूंदाबांदी

UP Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन गर्मी से राहत रहेगी। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सुबह व शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं वही आंशिक बदली भी है। शनिवार व रविवार मौसम शांत रहेगा लेकिन इसके बाद फिर उठापटक होगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 07:41 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 10:49 AM (IST)
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम की उठापटक, लखनऊ में ठंडी हवा का झोंका तो सीतापुर में बूंदाबांदी
UP Weather Forecast: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शनिवार व रविवार मौसम शांत रहेगा।

लखनऊ, जेएनएन। Uttar Pradesh Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम की उठापटक जारी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। वहीं जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। राजधानी लखनऊ और बहराइच में शुक्रवार की सुबह तेज हवा चलने से शहरवासियों को पिछले कई दिनों से पड़े रही गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया। उधर, सीतापुर में शुक्रवार की भोर मौसम अचानक से बदल गया। भोर होते ही आसमान में काली घटाएं घिर आईं और तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिन गर्मी से राहत रहेगी। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सुबह व शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, वही आंशिक बदली भी है।

loksabha election banner

शनिवार व रविवार मौसम शांत रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर उठापटक होगी। 30- 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरीआंधी चल सकती है। वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ने की उम्मीद है। 

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मई के पहले सप्ताह में मौसम सुहावना बना हुआ है जिसके चलते लोग राहत महसूस कर रहे हैं। फिलहाल मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह भी मौसम नरम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: UP के सीतापुर में आंधी में भरभरा कर गिरी दीवार, दो सगे भाइयों की दबकर मौत

सीतापुर में हुई बूंदाबांदी: करीब आधा घंटा तेज हवा चलने के बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर भी रिमझिम फुहारें गिर रही हैं। बूंदाबांदी से मौसम और भी अच्छा हो गया। हरगांव में तेज बारिश भी हुई। तेज हवा के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना तार टूटने आदि की संभावना को देखते हुए पावर कारपोरेशन में बिजली कट कर दी। बिजली कटने से सुबह की दैनिक दिनचर्या जरूर प्रभावित हुई।

 बलरामपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना,  पांच घंटे गुल रही बिजली:  गुरुवार की देर रात करीब दो बजे से मौसम अचानक से बदल गया। आसमान में काली घटाएं घिर आईं और तेज हवा भी चली। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जिलेवासियों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया। आसमान में बादल छाए हैं। जिला मुख्यालय पर पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब एक घंटा तेज हवा के साथ हुई बारिश से सड़क किनारे पानी भर गया। बरसात से गन्ने की फसल को लाभ मिला है। किसान रंगीलाल, रामानुज व मोती यादव का कहना है कि बरसात से गन्ने की फसल में जान आ गई है। मौसम भी अच्छा हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण ज़िला मुख्यालय की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही। रात दो बजे बाधित हुई बिजली सुबह 7.30 बजे बहाल हो सकी।

गोंडा में धूप के साथ हवा के झोंके: शुक्रवार की सुबह आसमान रहा।  धूप के साथ हवा चलने से पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.