Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: भाजपा की दूसरी सूची जारी, बरेली के भोजीपुरा तथा बहेड़ी के विधायकों के टिकट बरकरार

UP Chunav 2022 भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 नाम थे। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने जो सूची जारी की है उसमें दो विधायकों के नाम हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:37 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022: भाजपा की दूसरी सूची जारी, बरेली के भोजीपुरा तथा बहेड़ी के विधायकों के टिकट बरकरार
बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार -भोजीपुरा से विधायक बहोरनलाल मौर्य

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें दो प्रत्याशियों के नाम है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 नाम थे। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने जो सूची जारी की है, उसमें दो विधायकों के नाम है। भाजपा ने बरेली के बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार तथा भोजीपुरा से विधायक बहोरनलाल मौर्य को फिर मैदान में उतारा है। दोनों ही अन्य पिछड़ा जाति के नेता हैं।

बसपा से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री बनने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के धर्म सिंह सैनी तथा दारा सिंह चौहान के साथ अन्य विधायकों के इस्तीफे की खबर के बीच में बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार के भी इस्तीफे की खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्रपाल गंगवार ने इसका जोरदार खंडन करने के साथ इस प्रकरण में केस भी दर्ज कराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.