Move to Jagran APP

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा हमला, बोले- चुनावी लड़ाई में हम बहुत आगे... लुंगी वाले कहां दौड़ पाएंगे

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में एक प्रश्न के जवाब में कहा भाजपा को खुश होना चाहिए वो हमारे ऊपर परिवारवाद को बढ़ाने का आरोप लगाते रहते हैं। कम से कम वो हमारी पार्टी में परिवारवाद को खत्म कर रहे हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 12:36 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 12:36 AM (IST)
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा हमला, बोले- चुनावी लड़ाई में हम बहुत आगे... लुंगी वाले कहां दौड़ पाएंगे
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। UP Vidhan Sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर गुरुवार को तीखा हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि हम चुनाव में बहुत आगे हैं और वैसे भी लुंगी वाले हमारे मुकाबले में कहां दौड़ पाएंगे। सबसे ज्यादा अपराधियों को टिकट देने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि आइपीसी में जितनी धाराएं होती हैं, उससे ज्यादा मुकदमे इन लोगों पर हैं।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एक प्रश्न के जवाब में कहा भाजपा को खुश होना चाहिए, वो हमारे ऊपर परिवारवाद को बढ़ाने का आरोप लगाते रहते हैं। कम से कम वो हमारी पार्टी में परिवारवाद को खत्म कर रहे हैं। भाजपा द्वारा सपा की सूची जारी न करने संबंधी आरोप पर उन्होंने कहा कि भाजपा क्यों परेशान हैं? वह बहुत पीछे चल रहे हैं। रेस में हम लोग बहुत आगे हैं। वैसे भी लुंगी वाले हमारे मुकाबले कहां दौड़ पाएंगे?

क्या भाजपा जानबूझकर आपके घर में लड़ाई करवा रही है? इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोगों को समझ में आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा में जिस तरह बड़े-बड़े नेता शामिल हुए, स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान जैसे नेताओं का समर्थन है। सपा ने दलों को जोड़ा है। प्रदेश में आज सपा को लेकर जो माहौल बना है उससे भाजपा पहले ही हार चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.