Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या बीजेपी में होंगी शामिल, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपन की पोस्टर गर्ल और महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या आज भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। वह कुछ ही देर में लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंच रही हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 04:40 PM (IST)
UP Chunav 2022: 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या बीजेपी में होंगी शामिल, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या आज भाजपा में शामिल होने जा रही हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल का सिलसिला भी जारी है। बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शाम को कांग्रेस खेमें में खलबली मचाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपन की पोस्टर गर्ल और महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या आज भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। वह कुछ ही देर में लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंच रही हैं। उन्होंने टिकट वितरण में कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यूपी में कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से वह नाराज हैं। प्रियंका ने कहा कि 'उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब चुनाव के लिए टिकट देने की बारी आई, तो किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी की लड़की हूं और प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी दिखने वाली प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन जारी लिस्ट में इस सीट से रुद्र दमन सिंह का नाम था। इसके बाद प्रियंका मौर्या ने ट्वीट कर आरोप लगाया, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी।'

प्रियंका मौर्या आगे कहती हैं कि टिकट के नाम पर घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही  प्रियंका मौर्या ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपये के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपये न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी। उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सुबूत है, जिसे समय आने पर दिखाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.