Karate League at BBD Academy: दिल्ली ब्रेवहार्ट्स को हराकर यूपी रेबल्स की धमाकेदार शुरुआत
यूपी रेबल्स के खिलाड़ियों ने दिल्ली के दिलवालों को टिकने नहीं दिया और 166-136 से हरा दिया। बीबीडी अकादमी गोमतीनगर में शुक्रवार से शुरू हुई अल्टीमेट कराटे लीग में रोमांच और एक्शन से भरे दो घंटों तक दर्शक रेबल्स की हौंसला आफजाई करते रहे।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। हजारों दर्शकों के जोरदार समर्थन, धमाकेदार संगीत और रंग बिरंगी लाइटों के बीच यूपी रेबल्स ने दिल्ली ब्रेवहाटर््स की चुनौती को ध्वस्त करते हुए शुक्रवार से शुरू हुई अल्टीमेट कराटे लीग में जीत से शुभारंभ किया। यूपी रेबल्स के लड़ाकों ने दिल्ली के दिलवालों को टिकने नहीं दिया और 166-136 से हरा दिया। बीबीडी अकादमी गोमतीनगर में शुक्रवार से शुरू हुई अल्टीमेट कराटे लीग में रोमांच और एक्शन से भरे दो घंटों तक दर्शक रेबल्स की हौंसला आफजाई करते हुए डटे रहे। 12 दिसंबर तक चलने वाली अल्टीमेट कराटे लीग में विदेशी खिलाड़ी भी शाामिल हो रहे हैं। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने लीग का उद्घाटन किया। इंडियन प्रोफेशनल कराटे काउंसिल (आईपीकेसी) के तत्वावधान में हो रही लीग का प्रसारण सोनी टेन-1 पर भी प्रतिदिन शाम छह बजे से रात आठ बजे के बीच किया जा रहा है। शनिवार को लीग में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई निंजा और बेगलुरू किंग्स के बीच और दूसरे मैच में पंजाब फाइटर्स की टक्कर पुणे डिवाइन से होगी।
शुक्रवार के मैच : चार दिसंबर - मुंबई निंजा बनाम बेंगलुरु किंग्स, पंजाब फाइटर्स बनाम डिवाइन।
टीमें : यूपी रेबल्स-सत्यपाल (कप्तान), आर्ट्सरन ओहानयान (आर्मेनिया) (मार्की खिलाड़ी) विश्व चैंपियन, रोहित तिवारी, रंजीत कुमार, जेलेना स्टानोजेविक (सर्बिया) विश्व चैंपियन, राहुल कुमार (रिजर्व), काशिफ अहमद (रिजर्व) और सेंसी प्रणव प्रसून (टीम मैनेजर)।
मुंबई निंजा- ऋत्विक (कप्तान), राउल टुडोरिका (रोमानिया) विश्व चैंपियन, हर्ष कुमार, ओंकार सिंह, पूजा शिंदे (महिला), कुणाल सिंह (रिजर्व), गोविंद पांडे (रिजर्व), रजनीश कुमार (टीम मैनेजर)।
पुणे डिवाइन- मोहित तिवारी (कप्तान) हुनान अवेट्सियन (स्पेन) (मार्की प्लेयर) विश्व चैंपियन, शशांक कुमार, आलोक खेस, अलेसा ज़लेचिन्सका (पोलैंड), सिड वेलिंगटन (रिजर्व), अभिषेक सिसोदिया (रिजर्व), दुर्जय सिंह (प्रबंधक)।
बेंगलुरू किंग्स- एल. रोहितेश्वर (कप्तान), व्लादिमीर बाबकोव (रूस) (मार्की प्लेयर) विश्व चैंपियन, उमेश साकेत, मोनिंदर सिंह, विक्टोरिया सोकोलोवा (महिला) यूक्रेन, प्रवीण कुमार (रिजर्व, दिलीप कुमार (रिजर्व) सुंदरम मणि (टीम मैनेजर)।
पंजाब फाइटर्स - बलराम गुप्ता (कप्तान), डेविड रोजोवस्की (पोलैंड) (मार्की प्लेयर) विश्व चैंपियन, निवम बसुमतारी, राहुल सनातन, अमीना मोहम्मदी (महिला), विशाल कुमार (रिजर्व), शिवलक राज (रिजर्व), संजीव कुमार (प्रबंधक)।