Move to Jagran APP

यूपी के प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी को मिल सकती है केंद्र की मोदी कैबिनेट में जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में होने वाला यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा। केंद्र में होने वाले इस कैबिनेट विस्तार में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी को भी जगह मिल सकती है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 02:19 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 02:19 PM (IST)
यूपी के प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी को मिल सकती है केंद्र की मोदी कैबिनेट में जगह
मोदी कैबिनेट विस्तार में सांसद रीता बहुगुणा जोशी को भी जगह मिल सकती है।

लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में होने वाला यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा। केंद्र में होने वाले इस कैबिनेट विस्तार में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संसदीय सीट से सांसद रीता बहुगुणा जोशी को भी जगह मिल सकती है। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा और कमला बहुगुणा की बेटी हैं, जो पूर्व सांसद भी थे।

loksabha election banner

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी 1995 में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की मेयर बनीं और राजनीतिक सफर शुरू किया। वह 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा थी। 20 अक्टूबर 2016 को भाजपा में शामिल हुईं। पार्टी छोड़ने से पहले 24 साल तक कांग्रेस में रहीं। उन्होंने दो बार लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ा लेकिन दोनों बार हार गई। 2012 के विधानसभा चुनावों में, उन्हें लखनऊ छावनी के लिए विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था।

रीता बहुगुणा जोशी 2017 में लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ीं और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को हराकर विधानसभा में पहुंची। यूपी कैबिनेट में कल्याण, परिवार और बाल कल्याण मंत्री व पर्यटन मंत्री के रूप में शामिल हुईं। वर्तमान में प्रयागराज संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 में लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ीं लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2009 में यूपी की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करने के लिए मुरादाबाद जेल भेजा गया था।

रीता बहुगुणा जोशी का जन्म 22 जुलाई 1949, उत्तराखंड मे हुआ। वह एमए पूरा करने के बाद इतिहास में पीएचडी की और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्ययुगीन और आधुनिक इतिहास विभाग में प्रोफेसर बनीं। वह इतिहास पर दो पुस्तकें भी लिख चुकी हैं। उन्होंने पेट्रीस लुमुंबा विश्वविद्यालय के एक यांत्रिक इंजीनियर पीसी जोशी से विवाह किया। उनका एक बेटा, मयंक जोशी हैं।

  •  रीता बहुगुणा जोशी
  • जन्म 22 जुलाई 1949, उत्तराखंड
  • डा. रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री है।
  • माता स्वर्गीय कमला बहुगुणा
  • पति पीसी जोशी, पेट्रीस लुमुंबा विश्वविद्यालय के यात्रिक इंजीनियर रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.