Move to Jagran APP

UP Police Recruitment 2020 : यूपी पुलिस में तीन हजार पद बढ़े, जल्द 16,668 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में पुलिस दमकल और कारागार विभाग में जल्द बंपर भर्ती होने वाली है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड करीब 16668 पदों पर भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 05:59 PM (IST)
UP Police Recruitment 2020 : यूपी पुलिस में तीन हजार पद बढ़े, जल्द 16,668 पदों पर होगी भर्ती
UP Police Recruitment 2020 : यूपी पुलिस में तीन हजार पद बढ़े, जल्द 16,668 पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी की योगी सरकार पुलिस, दमकल और कारागार विभाग में जल्द बंपर भर्तियों की तैयारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड करीब 16,668 पदों पर भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है। दारोगा (सब इंस्टेक्टर) और समकक्ष पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में करीब तीन हजार पद भी बढ़ाए गए हैं। पूर्व में 6130 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अब दारोगा के 9534 पदों पर भर्ती की तैयारी है, जिसमें पीएसी प्लाटून कमांडर के 484 व फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) के पद भी शामिल हैं। 

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दिसंबर और जनवरी माह में दारोगा समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी काफी मायने रखेगी। डीजी भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने बताया कि दारोगा भर्ती के पूर्व अधियाचन में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के करीब तीन हजार पद बढ़ा दिए गए हैं। पूर्व में 6130 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अब दारोगा के 9534 पदों पर भर्ती की तैयारी है, जिसमें पीएसी प्लाटून कमांडर के 484 व फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) के पद भी शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस में एसआई, मिनिस्टीरियल और स्टैनो के 1329 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। कारागार सेवा में बंदी रक्षक के 3638 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें महिला बंदी रक्षक के 626 पद शामिल हैं। इसी तरह फायरमैन के 2065 व आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 102 पदों पर भी भर्ती होनी है। भर्ती बोर्ड ने दारोगा व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा कराने के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीजी भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा का कहना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह के बीच परीक्षाएं संचालित कराने की तैयारी है। दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा करीब 29 पारियों में कराई जाएगी। भर्ती बोर्ड का अनुमान है कि अगले दो माह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाना संभव हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.