Move to Jagran APP

BJP ने पेश की नजीर : 21 वर्षीय आरती जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी, बलरामपुर से लड़ेंगी चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुमारी आरती तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर आरती के नाम की घोषणा की है। 26 जून को जिपं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू होगा।

By Vikas MishraEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 12:29 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 03:39 PM (IST)
BJP ने पेश की नजीर : 21 वर्षीय आरती जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी, बलरामपुर से लड़ेंगी चुनाव
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर आरती के नाम की घोषणा की

बलरामपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुमारी आरती तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर आरती के नाम की घोषणा की है। 26 जून को जिपं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू होगा। भाजपा प्रत्याशी 21 साल की हैं और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है।

loksabha election banner

सपा ने किरन यादव को प्रत्याशी घोषित कर रखा है। बसपा ने अभी तक पत्ता नहीं खोला है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। कुल 40 सीटों में से भाजपा के पास छह सदस्य हैं। सपा के पास 13 व बसपा के पास 10 जिला पंचायत सदस्य हैं। दोनों ही दलों के पास 21 का जादुई आंकड़ा नहीं है। भाजपा व सपा के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही जोड़तोड़ शुरू हो गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद दोनों दलों के कद्दावर नेताओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। किसी भी दल के पास 21 जिला पंचायत सदस्य नहीं है। ऐसे में 10 निर्दल सदस्य भी अध्यक्ष बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। 40 सीटों पर राजनीतिक दलों के समर्थित व निर्दल उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए जोर आजमाइश अंतिम दौर में हैं। चुनाव में अप्रत्याशित हार मिलने के बाद भी भाजपा के लोग अपना अध्यक्ष बनाने के लिए गुणा-भाग कर रहे थे। आरती तिवारी का नाम घोषित होने के बाद अटकलों पर विराम लग गया है। 

चार सदस्यों का भेजा गया था नामः जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से चार सदस्यों का नाम हाईकमान को भेजा गया था। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले से चार सदस्यों रेनू सिंह, निर्माला यादव, आरती तिवारी व तारा दयाल यादव का नाम भेजा गया था। प्रदेश कार्यालय ने आरती तिवारी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। 

नहीं रास आई रेनू की घर वापसीः जिला पंचायत सदस्य वार्ड पिपरहवा विशुनपुर से विजयी हुई गैंसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू की भाभी रेनू सिंह को भाजपा में घर वापसी रास नहीं आई। चुनाव लड़ने के लिए पहले उन्होंने पार्टी से बगावत कर डाली। जीत मिलने के बाद पार्टी ने उनका निष्कासन रद करते हुए पुन: शामिल कर लिया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी प्रबल दावेदारी मानी जा रही थी। आरती तिवारी का नाम घोषित होने के बाद उनके अरमानों पर पानी फिर गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.